जनजातीय कार्य विभाग के तहत संचालित शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट में भौतिक शास्त्र विषय के एक पद पर अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है। इस संबंध में प्राचार्य प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि आवेदक को भौतिक शास्त्र विषय में 50 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि तथा बीएड की उपाधि होना आवश्यक है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। नियमित शिक्षक की पदस्थापना होने तक अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
स्कूल शिक्षा
अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य का अवसर
मस्त खबर डेस्क · रीवा · 7 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट

