शासकीय महाविद्यालय पिपरई सभागार में मंगलवार को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्याख्यान,चित्रकला,निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ. सुनील कुमार शर्मा कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशामुक्त भारत विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और स्वयंसवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा समाज में एक ऐसी बुराई है, जो धीरे-धीरे जहर का काम कर रही है, युवाओं को नशे से बचना चाहिए। कार्यक्रम में श्रीमती निकिता चौरसिया द्वारा सभी छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तहत पेंटिंग भी बनाइ गई। साथ ही सभी ने निबंध प्रतियोगिता में भी भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ हेमंत कुमार समाधिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टॉफ व छात्र –छात्राएं,एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
अशोकनगर से और
और →यह भी पढ़ें
और →खेल एवं युवा कल्याण
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों का शानदार प्रदर्शन
नरसिंहपुर

