जिले के सभी 10 विकासखंडों में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा 24 अक्टूबर को आयोजित होगी। इस परीक्षा में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से जिले को मिले लक्ष्य 52710 नवसाक्षरों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा। जिला परियोजना समन्वयक श्री सुधीर कुमार साकेत ने बताया कि शनिवार को जिले के 1540 सामाजिक चेतना केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक उल्लास नवभारत साक्षरता की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे व्यस्क जिन्होंने औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की या फिर युनेस्को की परिभाषा अनुसार जो थोड़ा बहुत पढ़ लिख सकते है, किन्तु उसकी समझ या व्याख्या नहीं कर सकते है या जिनके पास कोई वैद्य दस्तवेज नहीं है उन्हें शामिल किया जाएगा।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गणेश कुमार जैसवाल के नेतृत्व में संचालित हो रही है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने लक्ष्य से अधिक नवसाक्षरों को परीक्षा में शामिल कराने के लिए एवं परीक्षा सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही जिले के सभी सामाजिक संगठन अक्षर साथी, राजस्व विभाग के लोकसेवक, ग्राम कोटवार, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव एवं समस्त मैदाने अमले सहयोग करेंगे।

