कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए मुरैना जिले में बुधवार, 11 नवम्बर 2026 को भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार उक्त स्थानीय अवकाश जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में प्रभावशील रहेगा। हालांकि, कोषागार एवं उप-कोषागारों पर यह अवकाश लागू नहीं होगा।


