राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव 2026 का आयोजन पेंच नेशनल पार्क जिला सिवनी में 02 नवम्बर से 04 नवम्बर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश के 55 जिलों के बच्चे व मार्गदर्शक शिक्षिका उपस्थित रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति पटेल से प्राप्त जानकारी अनुसार सहभागिता हेतु वरिष्ठ वर्ग में कुमारी रिका अलावें एवं कनिष्ठ वर्ग कुमारी कनिष्का कन्नौजे, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर माता शबरी बडवानी और वरिष्ठ वर्ग संदीप जमरा, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 बडवानी कनिष्ठ वर्ग कृष्णा पिपलौदे शासकीय पीएमश्री बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माध्यमिक विद्यालय 02 बडवानी, मार्गदर्शी शिक्षिका श्रीमती सेंवन्ती डावर, श्री आशीष शुक्ला क्विज मास्टर ट्रेनर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 बडवानी को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा कार्यालय के श्री सीएल चौहान द्वारा बच्चों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।