जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़, जिला भोपाल में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।
प्राचार्य ने बताया कि चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026, शनिवार को भोपाल जिले के निर्धारित छह परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पाल्य का प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर लें। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट "navodaya.gov.in" (https://navodaya.gov.in) अथवा सीधे "प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक" (https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card) के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभिभावक दूरभाष नंबर - 0755-2896325 पर संपर्क कर सकते हैं।


