दीपावली की भाईदूज के अवसर पर बुधवार 11 नवंबर को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जिले के लिए घोषित स्थानीय अवकाशों के क्रम में दीपावली की भाईदूज के अवसर पर 11 नवंबर बुधवार को संपूर्ण जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी क्रम में 11 नवंबर को अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंक एवं कोषालय तथा उप कोषालयो पर लागू नही होगा। इसके साथ ही जिन शैक्षणिक संस्थाओं की इन तिथियों में परीक्षाएं नियत है, उन पर भी यह अवकाश प्रभावशील नही रहेगा।

