भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धवारी में मतदाता जागरूकता संबंधी जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अपराह्न 2 बजे से 3 बजे तक किया गया, जिसमें विधानसभा स्तर से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास श्याम किशोर द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 39 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।