पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पदमी में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in अथवा cbseitms.rcil.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज विवरणों का परीक्षण कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
