स्कूल शिक्षा
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर आयोजित 192 विद्यार्थियों ने लिया लाभ, 61 बच्चों के लिए 86 सहायक उपकरण स्वीकृत
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के आदेश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत मीणा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा केंद्र मंडला के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केंद्र मंडला में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया।












