जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रतिभा योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित पाठ्यक्रमों एवं संस्थाओं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी एमपीटीएएसी पोर्टल के माध्यम से 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार कार्यालय कलेक्टर, जनजातीय कार्य विभाग मंडला द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने जिले के समस्त पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने की अपील की है, ताकि वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
