भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण प्रदेश कार्यालय भोपाल के निदेशक ने श्री सुमित मिश्रा ने कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग की टीम को विद्यार्थियों के आधार कार्ड में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान में शहडोल जिले ने 11.1% उपलब्धि के साथ लगातार दूसरे महीने प्रदेश के टॉप-5 जिलों में शामिल होने पर सराहना की है। निदेशक श्री समित मिश्रा ने कहा कि यह और भी सराहनीय है कि शहडोल जिला लगातार पिछले दो महीनों से प्रदेश के शीर्ष पांच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में अपना स्थान बनाए हुए है। मैं शहडोल जिले की पूरी टीम, विशेष रूप से स्कूल शिक्षा विभाग एवं डी ई जी एस के अधिकारियों और को उनके सराहनीय प्रयासों तथा अभियान के प्रति समर्पण के लिए हार्दिक बधाई एवं प्रशंसा व्यक्त करता हूं।