मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के तत्वावधान में आयोजित 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता' में सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी के कक्षा 12वीं गणित संकाय के छात्र गिरीश पारधी ने प्रदेश में 51वां तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्हें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026 को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।भारतीय ज्ञान परंपरा, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस निःशुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता में गिरीश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री मोहित डहेरिया, प्राचार्य श्री हुमराज पटले, कक्षा शिक्षिका श्रीमती अर्चना कानतोड़े एवं समस्त शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्राचार्य श्री पटले ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से जोड़ना है, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ संस्कारों में भी समृद्ध बनें। गिरीश पारधी की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
बालाघाट से और
और →यह भी पढ़ें
और →खेल एवं युवा कल्याण
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों का शानदार प्रदर्शन
नरसिंहपुर



