जिला स्तरीय राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे देवी अहिल्याबाई सभागार, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीधी में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान से परिचित कराना है।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीधी द्वारा आयोजित समारोह में “भारत के राजनीतिक एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान” विषय पर आयोजित रंगोली, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को रेखांकित करने का प्रयास किया जाएगा।

