जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित छिंदवाड़ा के प्रधान कार्यालय सहित जिले की समस्त शाखाओं में आज गांधी जयंती के अवसर पर सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधान कार्यालय में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर, कक्षों एवं शाखा परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता की शपथ ली।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने का संकल्प लिया गया। कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं बैंक की कृषि शाखा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।





