सांदीपनि विद्यालय छतवई में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक अभियान क्रियान्वयन समिति की बैठक में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं को, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समुदाय को भी नशे से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
आज हम एकजुट होकर नशामुक्ति अभियान के तहत प्रतिज्ञा लेते हैं कि न केवल अपने समुदाय, परिवार और मित्रों को, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त बनाएंगे। परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है। आइए, हम सभी मिलकर अपने मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।
मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं अपने प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा/करूंगी।
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। सभी लोग स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।