सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर लीड बैंक, टीकमगढ़ की ओर से स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश देना रहा। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत टीकमगढ़, रेलवे स्टेशन टीकमगढ़, उद्यानिकी विभाग विनोद कुंज तिराहा एवं वृंदावन तालाब टीकमगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। वृंदावन तालाब पर ैठप् मेन ब्रांच, टीकमगढ़ के स्टाफ द्वारा सफाई अभियान में सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसी क्रम में आरसेटी टीकमगढ़ में स्टाफ द्वारा विशेष सफाई शिविर आयोजित कर परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।