विश्व रैबीज दिवस के अवसर पर जिला पशु चिकित्सालय, बड़वानी में श्वान एवं बिल्लियों के लिए निरूशुल्क एंटी रैबीज वैक्सीनेशन एवं स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किया गया। शिविर में 38 श्वान एवं 26 बिल्लियों सहित कुल 64 पालतू पशुओं का एंटी रैबीज टीकाकरण किया गया। वहीं, नगर पालिका बड़वानी के सहयोग से 12 स्ट्रीट डॉग्स का भी एंटी रैबीज वैक्सीनेशन किया गया। इस प्रकार कुल 76 पशुओं का टीकाकरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. राजेश प्रधान एवं सिविल सर्जन डॉ. राजेश पाटीदार के निर्देशन में किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुओं में रैबीज की रोकथाम के साथ आमजन को इस गंभीर एवं जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर पशुपालकों को बताया गया कि रैबीज एक गंभीर लेकिन टीकाकरण से रोकी जा सकने वाली बीमारी है। पालतू श्वान एवं बिल्लियों का समय पर एंटी रैबीज टीकाकरण कराना रैबीज की रोकथाम का महत्वपूर्ण उपाय है। किसी पशु के काटने या खरोंचने की स्थिति में घाव को तत्काल साबुन एवं बहते पानी से अच्छी तरह धोकर बिना देरी किए चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है।
शिविर में डॉ. साक्षी दुबे, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.एस के गुप्ता,डॉ. मुकेश बघेल पशु चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती रेखा वर्मा, डॉ. गतांशा भावरे, श्री इरशाद अली, श्री सुरेश ठकराल, श्री दिलीप कनासे, श्री रमेश कुमार यादव एवं श्री सौरभ कालमे का सक्रिय सहयोग रहा।
विश्व रैबीज दिवस के माध्यम से जिला पशु चिकित्सालय द्वारा “रैबीज से बचाव संभव हैकृसमय पर टीकाकरण और जागरूकता अपनाएं” का संदेश दिया गया।






