प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्योपुर में आज युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता, नवाचार एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रियेटिव श्योपुर अंतर्गत युवा है वायु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों, युवा उद्यमियों, अधिकारियों एवं स्थानीय कलाकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
क्रियेटिव श्योपुर अंतर्गत पाचवे चरण के आयोजित इस कार्यक्रम में नगरीय विकास आयुक्त श्री संकेत भोडवे ने युवाओं एवं विद्यार्थियों को सफलता के पंच सूत्र बतायें, उन्होंने कहा कि विजन होना चाहिए कि करना क्या है, फिर उसके प्रति संकल्प लेकर मेहनत करें।
जीवन में रचनात्मकता बहुत जरूरी है, इसके लिए स्वयं पर विश्वास करें तथा लगनशीलता के साथ आगे बढे, माता-पिता और गुरूजनों का मार्गदर्शन एवं आर्शीवाद प्राप्त करते रहे, यही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की यह अभिनव पहल सराहनीय है, जिसमें युवाओं को मार्गदर्शन के लिए मंच प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य है, युवा ही वायु है, जिस प्रकार वायु में गतिशीलता एवं निरंतरता होती है उसी प्रकार युवाओं में भी ये गुण होने चाहिए और देश के विकास एवं प्रगति में योगदान देने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और जिले के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिद और जुनून से अपने लक्ष्य को पायें। आशाओ को जीवित रखें, विवेक का उपयोग करें तथा अच्छे और बुरे कार्यो का बोध करते हुए आगे बढे, नशे जैसी बुराईयों से दूर रहे, यह युवा और उनके परिवारों के लिए घातक है।
कार्यक्रम में डीएफओ श्री आर थिरूकुराल, सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल एवं सहायक संचालक उद्योग श्री शुभम अग्निहोत्री द्वारा भी प्रेरणादायी उद्बोधन दिये गये। कार्यक्रम में एसडीएम श्री गगन मीणा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री मनोज सर्राफ, प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा, डॉ सीमा चौकसे, डॉ परवीन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवा उद्यमी श्री रविन्द्र मीणा द्वारा रेडिमेड व्यवसाय में स्वयं के ब्रांड की स्थापना, श्री अकरम खान द्वारा काष्ठ कलां और सुश्री निशा खान द्वारा लाख शिल्प व्यवसाय के संबंध में जानकारी देते हुए अपने आगे बढने के प्रेरणादायी अनुभव शेयर किये गये। इसके साथ ही न्रमता चौहान, आयुषी भदौरिया, रविन्द्र मीणा, हेमंत धाकड द्वारा प्रेरणादायी कोटेशन पर अपने विचार व्यक्त किये गये।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन के पश्चात पौधारोपण से हुआ। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स द्वारा सलामी दी गई तथा प्रवेश द्वार पर अतिथियों का कुमकुम से स्वागत किया गया। अतिथियों ने फोटो पॉइंट युवा है वायु पर फोटो खिंचवाने के साथ “मेरी सोच-मेरा श्योपुर” संदेश वृक्ष पर अपने विचार भी अंकित किए। इस अवसर पर “युवा है वायु” एवं “क्रिएटिव श्योपुर” की अवधारणा पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर खादी ग्रामोद्योग द्वारा हस्तशिल्प एवं लाख शिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई, मेरा युवा भारत द्वारा नशा मुक्त युवा अभियान अंतर्गत गतिविधियों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ लोकेंद्र सिंह जाट द्वारा किया गया। युवा है वायु कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ परवीन वर्मा ने उपस्थिति अथितियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किये। अंत में श्री शुभम भदौरिया द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ सुभाषचंद डॉ रमेश भारद्वाज, अरविंद दोहरे, डॉ अजीत सिंह, डॉ महेश कुशवाह, डॉ योगेश बाथम, डॉ भूपेंद्र हरदेनिया, डॉ राहुल सैनी, डॉ संगीता शाक्य, डॉ उर्मिला बाथम, डॉ ज्योत्स्ना मेघवाल, डॉ शालू दुबे, डॉ गनबाई डाबर की सक्रिय भागीदारी रही एवं पांच सौ से अधिक विद्यर्थियों की उपस्थिति रही।



