जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में तीन दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर एवं मोटराइज्ड साइकिल प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित दिव्यांगजनों को डीडीआरसी सेंटर बैढ़न के माध्यम से फिजियोथैरेपी एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दिव्यांगजनों की शारीरिक स्थिति एवं आवश्यकता के अनुसार उपचार को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिजियोथैरेपी के माध्यम से संबंधित दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक क्षमता में सुधार के लिए आवश्यक उपचार किया जाएगा। आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सर्जरी भी कराई जाएगी, ताकि दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सुगम बनाया जा सके। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में भी आवश्यक पहल की जा रही है।



