सफलता की कहानी
सफलता की कहानी डिजिटल पंजीयन से श्रमिकों को रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की पहल
श्रम विभाग, दतिया द्वारा श्रमिकों को डिजिटल रोजगार के अवसरों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर जागरूकता एवं पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इसी पहल के तहत डिजिटल लेबर चौक ऐप के माध्यम से अब तक 124 श्रमिकों एवं 20 नियोजकों का पंजीयन किया जा चुका है।












