महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर 02 से 08 अक्टूबर तक जिले में भी मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान तथा नशीली दवा, मादक पदार्थो के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों ताा दुष्परिणामों से युवाओ, विद्यार्थियों एवं समाज को अवगत कराने तथा नशा सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु जन जागृति एवं चेतना निर्माण किया जाकर मध्यप्रदेश को नशा मु क्त बनाना है।
कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों हेतु जिला पंचायत सीईओ श्री अर्पित गुप्ता को नोडल अधिकारी तथा प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री विशाल बड़ोले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सामाजिक न्याय विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 02 अक्टूबर को नशामुक्ति के लिए रैली एवं नुक्कड़ नाटक का मंचन तथा प्रदर्शनी लगाई जायेगी।
03 अक्टूबर को स्थानीय विद्यालयों में नशामुकित पर प्रश्नमंच एवं संगोष्ठी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशापीड़ितो के उपचार हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 04 अक्टूबर को ग्राम सभागों में नशामुक्त ग्राम बनाने संबंधी प्रस्ताव पारित, 05 अक्टूबर को ग्राम एवं नगरीय स्तर पर नशामुक्ति के संदेशो एवे जनजागरूकता हेतु बनाई गई लद्यु फिल्मों को व्हाट्सअप ग्रुप पर प्रेषित करना, 06 अक्टूबर को महिला स्व-सहायता समूह, शोर्यादल द्वारा नशामुक्ति के संदेश का प्रचार-प्रसार, 07 अक्टूबर को ग्राम एवं शहरी स्तर पर स्कूल एवं कालेजो में आनलाईन नशामुक्ति शपथ तथा 08 अक्टूबर को नशामुक्ति सप्ताह के समापन अवसर पर सांस्कृति कार्यकमों का आयोजन एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण एवं सहभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा।





