मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 04 जून 2026 से 20 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा का परिणाम दिनांक 14 अगस्त 2026 को घोषित किया गया है।

सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों हेतु लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा, जिसमें शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन शामिल है, अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड, नीलबड़, भोपाल में दिनांक 07 अक्टूबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

द्वितीय चरण की परीक्षा का विस्तृत विवरण मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की वेबसाइट "www.esb.mp.gov.in" (https: reference-url-citation.invalid/0) एवं जेल विभाग की वेबसाइट "jail.mp.gov.in" (https: reference-url-citation.invalid/1) पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को डाउनलोड कर निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी सहित शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित हों।

उल्लेखनीय है कि सहायक जेल अधीक्षक के 25 पद एवं जेल प्रहरी के 757 पदों हेतु मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा क्रमशः 256 एवं 8217 अभ्यर्थियों को प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में पात्र पाया गया है। इन अभ्यर्थियों का द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।